18 Views

चमोली से बड़ी खबर सामने आ रही है। मंडल स्थित काफल रेस्टोरेंट में अचानक भीषण आग लग गई है। जिससे मौके पर चीख-पुकार मचने लगे। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विबाहग की टीम मौके पर पहुंची।
काफल रेस्टोरेंट में अचानक लगी भीषण आग
घटना रविवार दोपहर 3 बजे की बतायी जा रहा है। पुलिस के अनिसार फायर स्टेशन गोपेश्वर को एक कॉलर के माध्यम से सूचना मिली थी कि मंडल स्थित काफल रेस्टोरेंट में भीषण आग लग गई है। सूचना मिलते ही फायर यूनिट घटनास्थल पर पहुंची। मौके पर पहुंचकर फायर सर्विस टीम ने त्वरित एवं सुनियोजित तरीके से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।
कड़ी मशक्कत के बाद पाया आग पर काबू
आग की तीव्रता को देखते हुए फायर सर्विस के दो वाहनों की मदद से लगातार कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूर्ण रूप से काबू पाया गया। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। जिसके चलते एक बड़ा हादसा टल गया।
