

अमेरिका के न्यूयॉर्क में एक प्रमुख सड़क
न्यूयॉर्क शहर ने आधिकारिक तौर पर क्वींस में 114वीं स्ट्रीट और 101वें एवेन्यू के चौराहे को “गुरु तेग बहादुर जी वे” नाम दिया है, जिससे वह नौवें सिख गुरु को सम्मान देने वाला भारत के बाहर पहला शहर बन गया है। इस सड़क का नाम बदलकर गुरु तेग बहादुर के नाम पर रखा गया है।
सिख संगत (अपनी धरोहर) प्रदेश अध्यक्ष गुरमीत सिंह चंदोक ने कहा कि सिख समुदाय के साथ साथ भारत के लिए भी गौरव की बात है। सड़क का नाम गुरु तेग बहादुर के नाम पर रखकर सिख धर्म के नौवें गुरु के बलिदान, करुणा और मानवाधिकारों के प्रति अडिग समर्थन को सम्मानित किया गया है।
यह कदम अमेरिका और भारत में सिख समुदाय के लिए गौरव का क्षण माना जा रहा है और इसे सिख विरासत को वैश्विक मंच पर मान्यता देने वाला मील का पत्थर बताया जा रहा है. इस मौके पर सरप्रीत सिंह कोहली, अमन कोहली,राजा सरना,मिटटी गुजराल,सरप्रीत ज्ञानी, सराब गुजराल,जसकरण सिंह कीर,गुरप्रीत सिंह चड्ढा,प्रिंस शालू, डिंपल आनंद, गुंनु कोहली, राजा चड्ढा,रणदीप सिंह ,टिंकू गुजराल, सोनू चड्ढा मोजूद रहे।
