17 Views
Gurmeet singh chandhok

बदरीनाथ धाम के कपाट बंद हो गए हैं। हजारों श्रद्धालु इस पल के साक्षी बने। कपाट बंद होते ही जय बद्री विशाल के जयकारों से मंदिर परिसर गूंज उठा।
बदरीनाथ धाम के कपाट बंद
भू बैकुंठ बदरीनाथ धाम के कपाट (badrinath dham kapat closed) आज दोपहर 2 बजकर 56 मिनट पर विधि-विधान के साथ शीतकाल के लिए बंद हो गए हैं। कपाट बंदी के दौरान हजारों की संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
10 क्विंटल फूलों से सजाया गया था बदरीनाथ धाम
कपाट बंदी के मौके पर मंदिर को 10 क्विंटल फूलों से सजाया गया था। 21 नवंबर से ही बदरीनाथ धाम में पूजाएं शुरू हो गई थीं। जिसके तहत गणेश मंदिर, आदि केदारेश्वर और आदि गुरु शंकराचार्य गद्दी स्थल के कपाट बंद किए गए और उसके बाद वेद ऋचाओं का वाचन भी शीतकाल के लिए बंद किया गया
