*“स्वस्थ एवं खुशहाल परिवार – पुरुष सहभागिता से ही होगा यह सपना साकार”*

Hayat ram arya
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. देवेश चौहान ने अवगत कराया कि जनपद में 21 नवम्बर 2025 से 04 दिसम्बर 2025 तक पुरुष नसबन्दी पखवाड़ा आयोजित किया जा रहा है। इस अवधि में जनपद की सभी चिकित्सा इकाइयों, उपकेन्द्रों एवं आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में परिवार नियोजन से संबंधित विस्तृत जानकारी, परामर्श तथा आवश्यकतानुसार नसबन्दी शिविरों का आयोजन किया जाएगा।
पखवाड़े के दौरान नसबन्दी कराने वाले पहले 26 पुरुषों को ₹2000 की प्रोत्साहन धनराशि तथा एक इंडक्शन चूल्हा प्रदान किया जाएगा।
उन्होंने समस्त पात्र पुरुषों से अनुरोध किया है कि निकटतम स्वास्थ्य इकाई / उपकेन्द्र पर जाकर परिवार नियोजन से संबंधित जानकारी प्राप्त करें तथा नसबन्दी शिविरों का लाभ उठाने हेतु पंजीकरण कराएं।
