26 Views
Gurmeet singh chandhok


खानपुर के पूर्व विधायक कुंवर प्रणव चैंपियन की गाड़ी पर दर्ज 18 लंबित चालानों को लेकर परिवहन विभाग हरकत में आ गया है। विभाग ने उन्हें औपचारिक नोटिस जारी करते हुए 7 दिन की समयसीमा दी है।
यदि निर्धारित अवधि में चालान जमा नहीं किए जाते, तो विभाग ने उनकी गाड़ी का रजिस्ट्रेशन ब्लैकलिस्ट करने की चेतावनी दी है।
परिवहन विभाग का कहना है कि कई बार नोटिस भेजे जाने के बावजूद चालान लंबित थे, जिसके बाद यह सख्त कदम उठाया गया है।
मामले को लेकर राजनीतिक हलकों में भी चर्चा तेज हो गई है।
