हयात राम आर्य




एसपी चम्पावत महोदय द्वारा जनता की समस्याओं को सुना और समाधान के लिए उठाए कदम
इस विशेष आयोजन का मुख्य उद्देश्य पुलिस एवं जनता के मध्य संवाद को सशक्त बनाना तथा जनता के प्रति संवेदनशील पुलिसिंग को और अधिक प्रभावी रूप से लागू करना है।
आज दिनाँक 16/11/2025 को कोतवाली चम्पावत में श्री अजय गणपति पुलिस अधीक्षक चम्पावत की अध्यक्षता में थाना दिवस का आयोजन किया गया। आयोजित थाना दिवस में पुलिस अधीक्षक महोदय चम्पावत द्वारा आम नागरिकों की समस्याओं के शीघ्र निस्तारण हेतु प्रभारी निरीक्षक कोतवाली चम्पावत को निर्देशित किया तथा कुछ प्रकरणों का शीघ्र समाधान करने हेतु आश्वासन दिया गया। इस दौरान उपस्थित व्यक्तियों को यातायात के नियमों, साइबर अपराध के बचाव, नशा मुक्ति, घरेलू हिंसा, महिला उत्पीड़न, बाल विवाह एवं महिला अपराध, एवं नवीन कानून के सम्बन्ध में जानकारी देकर जागरूक किया गया। इसके अतिरिक्त हेल्पलाइन no 112,1090,1930,1098 के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारिया दी गयी।
अन्य विभागों से संबंधित समस्याओं का निस्तारण
इसके अलावा, अन्य विभागों से संबंधित समस्याओं के निस्तारण के लिए संबंधित विभागों को पत्राचार करने और समस्याओं का निस्तारण करने के लिए थाना प्रभारी को आदेशित किया गया।
SP चम्पावत ने कहा कि आम जनता की समस्याओं का समयबद्ध और प्रभावी तरीके से निस्तारण करना पुलिस की प्राथमिकता है।
आम जनता से अपील
पुलिस अधीक्षक चम्पावत ने आम जनता से अपील की है कि वे अपनी समस्याओं को निडर होकर पुलिस के समक्ष रखें और पुलिस की सहायता से अपने क्षेत्र में शांति और सुरक्षा बनाए रखने में सहयोग करें।
मीडिया सैल
पुलिस अधीक्षक कार्यालय चम्पावत
दिनांक 16/11/2025
