68 Views
Gurmeet singh chandhok

आज हल्द्वानी टैक्स बार एसोसिएशन हल्द्वानी के प्रतिनिधि मंडल के द्वारा माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी से मुलाकात की गई।
इस अवसर पर हल्द्वानी टेक्स बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एन के जोशी जी द्वारा मुख्यमंत्री जी को टैक्स बार से संबंधित अति आवश्यक विषयों से अवगत कराया।
माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा आवश्यक कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया।
इस अवसर पर हल्द्वानी टैक्स बार एसोसिएशन की ओर से एन के जोशी जी, सचिव हिमांशु कोठारी, पूर्व अध्यक्ष संजय पांडे, पूर्व अध्यक्ष सुमित गुप्ता तथा विधिक सलाहकार अक्षय अग्रवाल उपस्थित रहे।
