235 Views




रिपोर्टर महेन्द्र सिंह बिष्ट
लोहाघाट सीमांत क्षेत्र डुंगरा बोरा मैं मंगलवार सुबह करीब 9 बजे एक दर्दनाक हादसा हो गया जब कि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया हादसे के बाद ग्रामीणों ने रेस्क्यू अभियान चलाकर घायलों को सड़क तक पहुंचा पुलिस प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच चुकी है प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह मुकेश कुमार पुत्र फकीर राम निवासी डूंगरा बोरा अपनी टैक्सी वेगनर uk03 की ए 2479 से लोहाघाट की ओर आ रहे थे कर में मनीषा पुत्री हजारी राम निवासी डूंगरा बोरा और विक्रम राम पुत्र सुरेश राम सवार थे बताया जा रहा है कि डूंगरा बोर के पास वाहन अनियंत्रित होकर करीब 200 मी गहरी खाई में जा गिरा हादसे में वाहन चालक मुकेश कुमार एवं मनीष की मौके पर ही मौत हो गई
