38 Views
Gurmeet singh chandhok

उत्तराखंड विधानसभा का दो दिवसीय विशेष सत्र शुरू हो गया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु भी सत्र भी शामिल हुई। राष्ट्रपति के विधानसभा पहुंचते ही उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इस दौरान राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और विधानसभा अध्यक्ष उपस्थित रहे। विधानसभा भवन में सभी मंत्री और विधायक भी पहुंचे।
राष्ट्रपति मुर्मू विधानसभा सत्र में शामिल
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने विधानसभा के विशेष सत्र को संबोधित किया। सत्र की कार्यवाही राष्ट्रगान के साथ शुरू हुई। विधानसभा अध्यक्ष ने सदन में राष्ट्रपति का आभार प्रकट किया। बता दें राष्ट्रपति के दौरे को देखते हुए विधानसभा परिसर और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। विधानसभा भवन के चारों ओर जीरो जोन घोषित किया गया है।
