30 Views
Gurmeet singh chandhok



हल्द्वानी – आज श्री गुरु नानक देव जी के 556वें प्रकाश पर्व के पावन अवसर पर गुरुद्वारा श्री चार साहिबज़ादे जी, कालाढूंगी रोड द्वारा भव्य प्रभातफेरी का आयोजन किया गया। सुबह-सवेरे कीर्तन और “सतनाम श्री वाहेगुरु” के जयघोष से वातावरण भक्तिमय हो उठा।
प्रभातफेरी में बड़ी संख्या में संगत शामिल हुई। श्रद्धालुओं ने गुरु नानक देव जी के उपदेशों पर चलने और समाज में प्रेम, एकता व सेवा का संदेश देने का संकल्प लिया। गुरुद्वारा कमेटी ने श्रद्धालुओं के लिए चाय-प्रसाद और लंगर की व्यवस्था की।
पूरा क्षेत्र गुरु भक्ति और पवित्रता की भावना से सराबोर रहा।
