32 Views
Gurmeet singh chandhok

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एक दिवसीय मुनस्यारी दौरे पर हैं। बुधवार सुबह होते ही मुख्यमंत्री मॉर्निंग वॉक पर निकल गए। इस दौरान उन्होंने ITBP के जवानों और स्थानीय लोगों के साथ चाय की चुस्कियों का आनन्द लिया।
ITBP के जवानों और स्थानीय लोगों के साथ सीएम ने लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार सुबह भ्रमण पर निकले। इस दौरान सीएम ने सीमांत क्षेत्र मुनस्यारी में देश के प्रहरी ITBP के जवानों और स्थानीय लोगों के साथ चाय की चुस्कियों का आनन्द लिया।

योजनाओं का लिया फीडबैक
मुख्यमंत्री धामी ने स्थानीय जनता का हाल जाना। साथ ही उनसे बात कर सरकार द्वारा संचालित विकासपरक और जनकल्याणकारी योजनाओं का फीडबैक भी लिया।

