






रिपोर्टर महेन्द्र सिंह बिष्ट
आज ब्लॉक मुख्यालय पाटी में युवा कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल विभाग के तत्वावधान में आयोजित “खंड स्तरीय युवा महोत्सव मैं क्षेत्र प्रमुख शंकर सिंह अधिकारी ख़ासे उत्साहित नजर आये क्षेत्र प्रमुख शंकर अधिकारी ने कहा कि।
यह आयोजन हमारे युवाओं की ऊर्जा, प्रतिभा और सपनों का जीवंत प्रतीक है
नन्हे कलाकारों की प्रस्तुतियों ने सबका दिल जीत लिया
उनकी चमकती आँखें, आत्मविश्वास भरी मुस्कान और अद्भुत प्रदर्शन ने यह साबित कर दिया कि
हमारे गांवों की धरती में असीम संभावनाएँ छिपी हैं!
कार्यक्रम में खंड विकास अधिकारी पाटी अविनाश कुमार उपाध्याय जीजेष्ठ प्रमुख पाटी खड़क सिंह
वर्तमान ब्लॉक अध्यक्ष पाटी महेश भट्ट जोशी जी, एवं अनेक वरिष्ठ नागरिकों,
संगठन के समर्पित कार्यकर्ताओं एवं विकासखंड परिवार की उपस्थिति ने इस आयोजन को और भी विशेष बना दिया।
ऐसे आयोजन हमारे युवाओं में नई प्रेरणा, नया उत्साह और समाज के प्रति समर्पण की भावना भरते हैं।
आज का दिन सचमुच गौरव, उमंग और एकता का उत्सव रहा!
युवा शक्ति ही राष्ट्र की दिशा तय करती है
