30 Views
Gurmeet singh chandhok

उत्तरकाशी जिले के बड़कोट तहसील क्षेत्र में सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हादसे में चालक की मौके पर ही मौत हो गई।हादसा सोमवार सुबह तड़के लगभग 4 बजे का है। जानकारी के अनुसार एक डंपर नौगांव स्टोन क्रेशर से जटा नामें तोक के पास अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 120 मीटर नीचे यमुना नदी में जा गिरा। हादसे में चालक जगदीप (30) पुत्र चैन सिंह निवासी पुरोला की मौके पर ही मौत हो गई।सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। शव को टीम ने यमुना नदी से निकालकर सड़क तक पहुंचाया। शव को पोस्टमार्टम के लिए CHC नौगांव भेज दिया है। पुलिस फिलहाल हादसे के कारणों की जांच में जुट गई है
