





रिपोर्टर महेन्द्र सिंह बिष्ट
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देशों एवं जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार के मार्गदर्शन में खेल विभाग चम्पावत द्वारा 8 एवं 9 अक्टूबर 2025 को टनकपुर स्टेडियम में दो दिवसीय जनपद स्तरीय अंडर-17 एवं अंडर-21 बालक वर्ग वॉलीबॉल प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया।
इस प्रतियोगिता में अंडर-17 वर्ग की 9 टीमों और अंडर-21 वर्ग की 6 टीमों ने भाग लिया, जिसमें युवाओं ने उत्कृष्ट खेल कौशल और प्रतिस्पर्धात्मक भावना का परिचय दिया।
प्रतियोगिता का शुभारंभ मा0 विधायक प्रतिनिधि टनकपुर श्री दीपक रजवार एवं जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती पुष्पा विश्वकर्मा द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।
फाइनल मुकाबलों के दौरान उपजिलाधिकारी पूर्णागिरि श्री आकाश जोशी एवं महाप्रबंधक एनएचपीसी बनबसा श्री ऋषि रंजन आर्य ने उपस्थित होकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और विजेता टीमों को पुरस्कार प्रदान किए। अधिकारियों ने खिलाड़ियों को शारीरिक स्वास्थ्य, अनुशासन और टीम भावना को जीवन का अभिन्न अंग बनाए रखने का संदेश दिया।
प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे:
अंडर-17 बालक वर्ग
पहला सेमीफाइनल: लोहाघाट बनाम भजनपुर — लोहाघाट विजयी
दूसरा सेमीफाइनल: टनकपुर स्टेडियम A बनाम टनकपुर स्टेडियम B — टनकपुर स्टेडियम A विजयी
फाइनल: लोहाघाट बनाम टनकपुर स्टेडियम A — टनकपुर स्टेडियम A विजयी
अंडर-21 बालक वर्ग
पहला सेमीफाइनल: एथलेटिक बनाम बनबसा — बनबसा विजयी
दूसरा सेमीफाइनल: लोहाघाट बनाम एथलेटिक वारियर — लोहाघाट विजयी
फाइनल: बनबसा बनाम लोहाघाट — बनबसा विजयी
वॉलीबॉल प्रशिक्षक श्रीमती आशा पांडे ने बताया कि इस प्रतियोगिता ने जनपद के युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारने का सशक्त मंच प्रदान किया।
इस आयोजन को सफल बनाने में स्टेडियम प्रभारी श्री मुकेश शर्मा, फुटबॉल प्रशिक्षक श्री गौरव खोलिया, स्पोर्ट्स हॉस्टल बॉक्सिंग प्रशिक्षक श्री ललित मोहन कुंवर, फुटबॉल प्रशिक्षक श्री पवनेश पाटनी, बॉक्सिंग प्रशिक्षक श्री सूरज पांडे, क्रिकेट प्रशिक्षक श्री मनोज टकवाल, श्री हीरा, श्री दीपक एवं श्री राकेश का उल्लेखनीय योगदान रहा।
प्रभारी जिला क्रीड़ा अधिकारी श्री चंदन सिंह बिष्ट ने सभी अतिथियों, कोचों, खिलाड़ियों, विजेता एवं उपविजेता टीमों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि खेल विभाग भविष्य में भी ऐसे आयोजन जारी रखेगा, जिससे जनपद की खेल प्रतिभाओं को राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर आगे बढ़ने का अवसर मिले।
जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार ने कहा कि “ऐसे आयोजन युवाओं में खेल संस्कृति, आत्मविश्वास और अनुशासन को प्रोत्साहित करते हैं, जो समाज के समग्र विकास के लिए आवश्यक है।”
