51 Views
Gurmeet singh chandhok

उत्तराखण्ड सरकार ने महिलाओं को करवा चौथ पर्व पर बड़ी राहत देते हुए 10 अक्टूबर 2025 (शुक्रवार) को राज्यभर के शासकीय/अशासकीय कार्यालयों, शैक्षणिक संस्थानों व शासकीय प्रतिष्ठानों में कार्यरत महिला कर्मचारियों के लिए सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की है।
राज्यपाल की सहमति से जारी आदेश के तहत यह अवकाश केवल महिला कर्मियों पर लागू होगा, जिससे वे करवा चौथ के पारंपरिक पर्व को पूर्ण श्रद्धा और उत्साह के साथ मना सकें।
