Gurmeet singh chandhok

किच्छा की नवीन मंडी में धान की खरीद न होने से नाराज किसानों के समर्थन में आज विधायक तिलक राज बेहड़ ने धरना प्रदर्शन किया। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर किसानों का धान समय पर नहीं खरीदा गया तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
मंडी में धान की खरीद न होने से धरने पर बैठे किसान
धरने की घोषणा के बाद प्रशासन अलर्ट मोड में आ गया। मंडी में तौल कांटों की संख्या बढ़ा दी गई। एसडीएम गौरव पांडे और कुमाऊं की आरएफसी लता मिश्र सुबह ही मंडी पहुंचकर तौल प्रक्रिया का जायजा लिया। अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि किसानों का धान पूरी तरह खरीदा जाएगा।
किसानों को मिला विधायक का समर्थन
अब देर शाम तक मंडी में अतिरिक्त रोशनी की व्यवस्था कर धान तौलने का कार्य जारी रहेगा। विधायक तिलक राज बेहड़ ने बताया कि धान की दो किस्मों को सरकार द्वारा न खरीदने की बात कही जा रही थी, जिसमें से एक किस्म की खरीद पर सहमति बन गई है और दूसरी किस्म के लिए जिलाधिकारी से वार्ता की जाएगी
