
Gurmeet singh
उत्तराखंड में बिगड़ती कानून व्यवस्था के खिलाफ कांग्रेस ने हल्द्वानी में प्रदर्शन किया। जिसमें प्रदेश अध्यक्ष करण महारा भी शामिल हुए। कांग्रेस के प्रदर्शन को देखते हुए बुध पार्क के बाहर पुलिस बल तैनात रहा।कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश के नेतृत्व में बुध पार्क में धरना दिया। जिसमें सैकड़ों की संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर वोट चोर गद्दी छोड़ के नारे लगाए।हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड में भी अब अपराधियों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। जिसके चलते आम जनता अब डर और भय के माहौल में जी रही है। कांग्रेस के प्रदर्शन में कार्यकर्ताओं के साथ-साथ स्थानीय लोग भी मौजूद रहे। बुध पार्क के बाहर प्रदर्शनकारियों कि भीड़ को देखते हुए पुलिस बल तैनात रहा।
