
Gurmeet singh
रुद्रपुर। थाना ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में एक व्यक्ति ने कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में पंखे के कुंडे में लटका मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मकान मालिक से जानकारी लेने के बाद शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवा दिया है।
पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दी है। पुलिस के मुताबिक मंगलवार को पुलिस को 112 से जानकारी मिली कि वार्ड नंबर तीन ट्रांजिट कैंप के ए ब्लाक में एक किराएदार पंखे के कुंडे में लटका है। सूचना पर मौके पर एसआई महेश कांडपाल पहुंचे। उन्होंने मकान मालिक से जानकारी लेने के बाद शव पंखे के कुंडे से नीचे उतारा और शव पोस्टमार्टम की कार्रवाई के लिए मोर्चरी भिजवा दिया। प्रभारी निरीक्षक मोहन चंद्र पांडे ने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचना दी है। मृतक का नाम शिव कुमार पुत्र कृष्ण मोहन निवासी जनपद दरभंगा थाना घनश्यामपुर के ग्राम लगमा का निवासी था। यहां पर किराए पर रह कर किसी कंपनी में काम करता था। उन्होंने बताया कि पुलिस बस्ती वालों से भी जानकारी ली जा रही है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि सामान मकान मालिक जबरदस्ती निकाला है तो जांच में दोषी होने पर कार्रवाई की जाएगी। किराएदार का सत्यापन हुआ या नहीं पुलिस इसकी जांच करेगी
