478 Views
पाटी चंपावत
रिपोर्टर महेन्द्र सिंह बिष्ट
विकासखंड सभागार पाटी मैं आज भव्य शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हुआ ब्लॉक प्रमुख शंकर सिंह अधिकारी के साथ जेष्ठ प्रमुख एवं कनिष्ठ प्रमुख के साथ सभी क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने शपथ ली । विकासखंड सभागार में भव्य शपथ ग्रहण समारोह में लोहाघाट से विधायक खुशाल सिंह अधिकारी भी मौजूद रहे कार्यक्रम का संचालन खंड विकास अधिकारी सुभाष चंद्र लोहनी ने किया। जिला विकास अधिकारी द्वारा ब्लॉक प्रमुख की शपथ शंकर अधिकारी को दिलाई गई बाद में ब्लॉक प्रमुख शंकर अधिकारी द्वारा जेष्ठ प्रमुख एवं कनिष्ठ प्रमुख समेत सभी क्षेत्र पंचायत सदस्यों को शपथ दिलाई गई।









