103 Views
दीपक अधिकारी
हल्द्वानी
रामनगर। तराई पश्चिम वन प्रभाग के आमपोखरा रेंज अंतर्गत पश्चिमी शिवनाथपुर बीट में वनभूमि पर अतिक्रमण कर बसे गुज्जरों के खिलाफ गुरुवार को बड़ी कार्रवाई की गई। डीएफओ प्रकाश आर्य ने जानकारी देते हुए बताया कि आज करीब 22 हेक्टेयर वनभूमि से अतिक्रमण हटाकर उसे वन विभाग ने अपने कब्जे में ले लिया। यह कार्रवाई वन विभाग, राजस्व विभाग और पुलिस बल की संयुक्त टीम ने मिलकर अंजाम दी।
