हल्द्वानी,

सरस आजीविका मेला 2026 के अंतर्गत मेले के चौथे दिन शुक्रवार को जिला उद्योग केंद्र विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र पल्लवी गुप्ता ने स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं, युवाओं एवं उद्यमियों को विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य हर हाथ को काम और हर परिवार को आत्मनिर्भर बनाना है, और इसके लिए उद्योग विभाग द्वारा कई महत्वपूर्ण योजनाएं संचालित की जा रही हैं।
सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (MSME) नीति श्रीमती गुप्ता ने बताया कि एम.एस.एम.ई. नीति के अंतर्गत नए उद्यम स्थापित करने पर पूंजी अनुदान, ब्याज अनुदान, स्टांप शुल्क में छूट सहित विभिन्न सुविधाएं प्रदान की जाती हैं। पहाड़ी क्षेत्रों के उद्यमियों को इसमें विशेष प्रोत्साहन दिया जाता है प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (PMEGP)इस योजना के अंतर्गत बेरोजगार युवाओं को स्वयं का उद्योग स्थापित करने के लिए बैंक ऋण के साथ 15 से 35 प्रतिशत तक अनुदान दिया जाता है। उन्होंने आवेदन प्रक्रिया, पात्रता एवं आवश्यक दस्तावेजों के बारे में विस्तार से बताया।मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए संचालित इस योजना में विनिर्माण क्षेत्र में 25 लाख रुपये तक और सेवा क्षेत्र में 10 लाख रुपये तक की परियोजनाओं पर अनुदान एवं ब्याज अनुदान का प्रावधान है। उत्तराखंड उद्यम एकल खिड़की योजना के अंतर्गत महाप्रबंधक जिला उद्योग पल्लवी गुप्ता ने बताया कि उद्यम स्थापना के लिए अब सभी अनुमतियां, लाइसेंस एवं एन.ओ.सी. एक ही पोर्टल के माध्यम से प्राप्त की जा सकती हैं। इससे उद्यमियों का समय और धन दोनों की बचत होती है।उत्तराखंड स्टार्टअप नीति के अंतर्गत नवीन विचारों वाले युवाओं एवं स्टार्टअप के लिए इस नीति के अंतर्गत मासिक भत्ता, प्रोटोटाइप अनुदान, पेटेंट सहायता एवं मार्केटिंग सहायता प्रदान की जाती है। उन्होंने युवाओं से अपने नवाचारों को स्टार्टअप के रूप में आगे बढ़ाने का आह्वान किया।पीएम विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत पारंपरिक कारीगरों एवं शिल्पकारों के लिए संचालित इस योजना के अंतर्गत निःशुल्क कौशल प्रशिक्षण, टूलकिट सहायता, कम ब्याज पर ऋण एवं प्रमाण पत्र प्रदान किया जाता है। उन्होंने मेले में आए कारीगरों से इस योजना का लाभ उठाने की अपील की।इस अवसर पर उपस्थित महिलाओं एवं युवाओं ने योजनाओं से संबंधित अपनी जिज्ञासाएं रखीं, जिनका श्रीमती गुप्ता ने सरल भाषा में समाधान किया। उन्होंने कहा कि जिला उद्योग केंद्र, हल्द्वानी में आकर कोई भी व्यक्ति इन योजनाओं की पूरी जानकारी एवं आवेदन में सहायता प्राप्त कर सकता है। कार्यक्रम में जूट शिल्प विकास एवं संवर्धन के अंतर्गत बैग, दर्पण, कटोरी, पुष्प को भी प्रदर्शित किया गया हस्तशिल्प के क्षेत्र में चयनित उद्यमियों को सम्मानित किया गया जिसमें चित्रकार दृश्य कला के क्षेत्र में प्रथम स्थान पर कुसुम पांडे द्वितीय स्थान पर राखी विजेता रही इसी प्रकार लघु उद्योग क्षेत्र में प्रथम स्थान पर मैं मुक्तेश्वर एग्रो फ्रूट द्वितीय स्थान पर आगेनिकीम रही चयनित सभी संस्थाओं को दर्जा राज्य मंत्री रेनू अधिकारी व मुख्य विकास अधिकारी द्वारा संयुक्त रूप से सम्मानित किया गया
कार्यक्रम के दौरान महाप्रबंधक जिला उद्योग पल्लवी गुप्ता को कुमाऊनी ऐपण पेंटिंग देकर सम्मानित किया गया
कार्यक्रम में दर्जा राज्य मंत्री रेणु अधिकारी मुख्य विकास अधिकारी अरविंद कुमार पांडे, परियोजना निदेशक शिल्पी पंत, सहायक परियोजना अधिकारी चंद्रा फत्याल महाप्रबंधक जिलाउद्योग पल्लवी गुप्ता जिला विकास अधिकारी संतोष पंत पंचायत सदस्य छवि कांडपाल सहित अन्य अधिकारी एवं बड़ी संख्या में स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं उपस्थित रहीं।
