Gurmeet singh chandhok
छोराजाली में भी ग्रामीणों से किया संवाद, केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं की दी जानकारी







कालाढूंगी राज्य स्तरीय राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य एवं अनुश्रवण परिषद के उपाध्यक्ष एवं दायित्वधारी सुरेश भट्ट ने कालाढूंगी विधानसभा क्षेत्र के गुलजारपुर और छोराजाली में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाकर स्थानीय लोगों से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ ही विकास कार्यों और आगामी योजनाओं को लेकर लोगों से चर्चा की।
गुलजारपुर में आयोजित जनसंपर्क कार्यक्रम के दौरान सुरेश भट्ट ने विशेष रूप से मातृशक्ति के साथ संवाद किया। उन्होंने प्रदेश सरकार की ओर से शुरू की जा रही बैणी-भूली योजना की जानकारी देते हुए कहा कि राज्य सरकार जल्द ही साढ़े पांच लाख से अधिक महिलाओं को इस योजना के माध्यम से लाभान्वित करने जा रही है। उन्होंने इस पहल के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया।
भट्ट ने कहा कि महिलाओं का सम्मान, सशक्तिकरण और उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना राज्य सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने महिला आरक्षण, स्वयं सहायता समूहों के सशक्तिकरण और लखपति दीदी जैसी योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि बैणी-भूली योजना भी मातृशक्ति के सम्मान और कल्याण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।
इस दौरान शांति बिष्ट, भगवान सिंह कुमटिया, राम सिंह कुमटिया, आनंदी देवी, किशन भंडारी, मीना पांडे, मनीषा पांडे, बिमला पांडे, पुष्पा देवी, सुशीला देवी, बबीता देवी, नेमा देवी, गंगा देवी, जानकी देवी और शोभा कन्याल सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
वहीं, कालाढूंगी विधानसभा के छोराजाली में भी सुरेश भट्ट ने स्थानीय ग्रामीणों के साथ जनसंपर्क कर केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी साझा की। उन्होंने क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। इस दौरान उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों से संवाद किया।
छोराजाली में आयोजित कार्यक्रम में जगत गुरौ, राजू गुरौ, जगदीश जोशी, प्रियांशु भट्ट, पंकज भट्ट, हेमंत धामी, हरक सिंह बकड़वाल, हीरा राम, रमेश कांडपाल, विक्रम धामी, किशन भट्ट, मनोज पालिवाल, कौशल्या देवी, पार्वती देवी, ओमकार गोस्वामी, जगदीश गेडा, राजेंद्र सिंह रावल, हयात सिंह महरा, मनमोहन धामी, गणेश पांडे, गुलवंत कंबोज, महेश भट्ट, राजेंद्र गुरुरो, दयाकिशन जोशी, कमलकांत बुडलाकोटी, राजेश कंबोज, मन्ना पालिवाल एवं शनि राम सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
