6 Views

Gurmeet singh chandhok
उत्तराखंड में अगले एक हफ्ते तक मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। मौसम विभाग की माने तो 24 नवम्बर से आने वाले कुछ दिनों तक दोपहर के समय धूप खिलेगी और सुबह-शाम ठंड बढ़ेगी। पहाड़ी इलाकों की घाटियों में सुबह हल्का कोहरा छा सकता है, जबकि रात के तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। नक्शेदेखें
24 नवम्बर का मौसम अपडेट
मौसम विभाग ने 24 नवम्बर के लिए ताजा पूर्वानुमान जारी किया है। वैज्ञानिकों की माने तो आज राज्य के सभी जनपदों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। साथ ही सभी पर्वतीय जनपदों की घाटियों में हल्के से मध्यम कोहरा छाया रह सकता है। वैज्ञानिकों की माने तो 29 नवम्बर तक प्रदेश में मौसम शुष्क ही रहने वाला है
