41 Views
Gurmeet singh chandhok

पौड़ी गढ़वाल – उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के परिवार से जुड़ी एक दुखद खबर सामने आई है। मुख्यमंत्री की माता के निधन की सूचना है। बताया जा रहा है कि उन्होंने उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले के पंचूर गांव में 88 वर्ष की उम्र में अंतिम सांस ली। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दुःख जताया है।
माता के निधन की खबर से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के परिवार में शोक की लहर है। पंचूर गांव में भी इस खबर के बाद शोक का माहौल बताया जा रहा है।
योगी आदित्यनाथ का उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले के पंचूर गांव से गहरा पारिवारिक जुड़ाव रहा है। उनका पैतृक गांव होने के कारण यह क्षेत्र उनके जीवन से विशेष रूप से जुड़ा हुआ है
