21 Views
Gurmeet singh chandhok

हरिद्वार के पथरी थाना क्षेत्र के गांव बोडाहेड़ी से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक इस्लामिक मदरसे में युवक के साथ बेरहमी से मारपीट की गई।
मदरसे में युवक की बेरहमी से पिटाई
मामला थाना पथरी क्षेत्र के गांव बोडाहेड़ी का बताया जा रहा है। मारपीट का शिकार हुए युवक की पहचान साहिल के रूप में हुई है। आरोप है कि कुछ लोगों ने मदरसे के अंदर ही साहिल के साथ मारपीट की।
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फिलहाल वायरल वीडियो ने मामले को सुर्खियों में ला दिया है। अब देखना होगा कि पुलिस इस मामले का संज्ञान लेकर आरोपियों के खिलाफ क्या कार्रवाई करती है
