
उत्तराखंड में दिवाली के जश्न के बीच मौसम बदलने वाला है। मौसम विभाग ने प्रदेश के कुछ पर्वतीय जिलों के लिए बारिश की संभावना जताई है। ऐसे में जहां एक ओर लोग दीपों के पर्व की तैयारियों में जुटे हैं, वहीं दूसरी ओर मौसम का मिजाज त्योहार के रंग में हल्का खलल डाल सकता है।
8 नवम्बर को उत्तराखंड में कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग ने 8 नवम्बर के लिए बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है। वैज्ञानिकों की माने तो रविवार को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में बारिश की संभावना है। जबकि 3300 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रो में बर्फबारी होने की संभावना है। जबकि राज्य के शेष जिलों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।
9 और 10 नवम्बर का weather update
मौसम विभाग की माने तो 9 नवम्बर को भी उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में बारिश की संभावना है। जबकि 10 नवम्बर को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग और चमोली जिले में बारिश और 3300 मीटर और उससे ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फ़बारी की संभावना है
