7 Views
Gurmeet singh chandhok

उत्तराखंड में नवंबर की शुरुआत के साथ ही मौसम का मिजाज बदलता नजर आ रहा है। पहाड़ी इलाकों में बादलों की आवाजाही और ठंडी हवाओं का दौर जारी है।
उत्तराखंड में 4 नवंबर को कैसा रहेगा मौसम?
मौसम विभाग ने 4 नवंबर के लिए ताजा पूर्वानुमान जारी किया है. वैज्ञानिकों की माने तो बुधवार को राज्य के सभी जिलों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है. जबकि पर्वतीय क्षेत्रों की घाटियों में हल्के से मध्यम कोहरा छाए रहने की संभावना है.
मौसम विभाग ने 9 नवम्बर के लिए जारी किया अपडेट
मौसम विभाग ने आने वाले दिनों के लिए भी पूर्वानुमान जारी किया है. वैज्ञानिकों की माने तो 5 नवम्बर से 9 नवम्बर तक प्रदेश के सभी जनपदों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है
