Gurmeet singh chandhok

उत्तराखंड की प्रशासनिक और राजनीतिक गलियारों में इन दिनों कुमाऊं मंडल के आयुक्त एवं मुख्यमंत्री के सचिव IAS दीपक रावत को लेकर चर्चाएं तेज हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की एक टिप्पणी के बाद उनके राजनीतिक भविष्य को लेकर अटकलों का दौर शुरू हो गया है।
आपको बता दें कि IAS दीपक रावत मूल रूप से मसूरी से ताल्लुक रखते हैं। अपनी प्रशासनिक कार्यशैली और अलग पहचान के चलते वह पहले से ही चर्चा में रहते हैं।
हालांकि, उनके राजनीति में आने को लेकर अभी कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन यदि भविष्य में वह राजनीति में कदम रखते हैं, तो यह एक नई चर्चा का विषय होगा।
लोकतंत्र और राजनीति में शिक्षित, अनुभवी और प्रशासनिक समझ रखने वाले लोगों की भागीदारी निश्चित रूप से महत्वपूर्ण हो सकती है।
अब देखना दिलचस्प होगा कि आने वाले समय में IAS दीपक रावत की भूमिका केवल प्रशासन तक सीमित रहती है या वह सियासत में भी कोई नई पारी शुरू करते हैं।
