
Gurmeet singh chandhok
कालाढूंगी विधानसभा से वरिष्ठ समाजसेवी विपिन पांडे ने निर्दलीय चुनाव लड़ने के लिए ताल ठोक दी है। विपिन पांडे ने अपना पहला घोषणा पत्र जारी करते हुए कहा कि कालाढूंगी में भाजपा विधायक पुत्र मोह और वंशवाद में इस विधानसभा के विकास कार्यों का बेड़ा गर्ग करने में लगे हैं उन्होंने जनता के भारी विरोध के बावजूद यहां एथेनॉल फैक्ट्री स्थापित की। इसके अलावा उन्होंने कहा कि विधायक ने गड्ढा मुक्त सड़क किए जाने की बात कहते हुए जनता के साथ धोखा किया है आज कालाढूंगी विधानसभा की पूरी सड़क खुली हुई है। इसके अलावा सनातन और हिंदू धर्म के लिए वह लंबे समय से कम कर रहे हैं और उन्हें कालाढूंगी विधानसभा से 20 हजार से अधिक मुस्लिम वोट नहीं चाहिए। उन्होंने कहा कि उनका पूरा संघर्ष वंशवाद और परिवारवाद के खिलाफ है।
