Gurmeet singh chandhok

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर की गई एक विवादित टिप्पणी के बाद उत्तराखंड की राजनीति में गरमाहट आ गई है। बयान से आक्रोशित भारतीय जनता पार्टी (BJP) के कार्यकर्ताओं और नेताओं ने सोमवार को हल्द्वानी स्थित बुधपार्क में जोरदार प्रदर्शन किया और मल्लिकार्जुन खरगे का पुतला जलाकर अपना विरोध दर्ज कराया प्रदर्शन के दौरान भाजपा नेताओं ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि देश के प्रधानमंत्री के खिलाफ इस प्रकार की अभद्र और अमर्यादित भाषा किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं की जाएगी। भाजपा ने मांग की है कि कांग्रेस अध्यक्ष को अपने इस बयान के लिए तुरंत देश से माफी मांगनी चाहिए।
लोकतांत्रिक मर्यादाओं का हनन कर रही कांग्रेस’
बुधपार्क में एकत्र हुए भाजपा नेताओं ने कांग्रेस नेतृत्व पर तीखा हमला बोला। पार्टी पदाधिकारियों ने कहा, “प्रधानमंत्री जैसे सर्वोच्च और गरिमामय पद पर बैठे व्यक्ति के खिलाफ अपमानजनक शब्दों का प्रयोग करना लोकतांत्रिक मर्यादाओं के पूरी तरह खिलाफ है। कांग्रेस पार्टी अब राजनीतिक और वैचारिक विरोध को निचले स्तर के व्यक्तिगत हमलों में बदल रही है, जो बेहद निंदनीय है।
आखिर क्या था पूरा मामला?
विवाद की शुरुआत रविवार को पटना में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान हुई, जिसमें कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे शिरकत कर रहे थे।कार्यक्रम के दौरान मंच के सामने मौजूद दर्शकों में से किसी व्यक्ति ने कथित तौर पर टिप्पणी की कि ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कहीं नहीं जाएंगे।
खरगे का विवादित जवाब: इस बात पर प्रतिक्रिया देते हुए खरगे ने मंच से कहा,मोदी का बाप भी जाएगा।
