
Gurmeet singh chandhok
हल्द्वानी में उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय नारायण दत्त तिवारी की जयंती पर हल्द्वानी स्थित कांग्रेस कार्यालय स्वराज आश्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं ने तिवारी जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया और उत्तराखंड के विकास में उनके योगदान को याद किया कार्यक्रम में विधायक सुमित हृदयेश सहित कांग्रेस के कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस दौरान वक्ताओं ने नारायण दत्त तिवारी के कार्यकाल में प्रदेश में हुए विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए उनके योगदान को याद किया उन्होंने कहा कि नारायण दत्त तिवारी ने अपने राजनीतिक जीवन में विकास और जनसेवा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई कार्यकर्ताओं ने उनके विचारों और जनसेवा के प्रति समर्पण को याद करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित कर उनके योगदान को नमन किया गया।
