
किच्छा से लालकुआं जा रही ट्रेन की चपेट में आने से 18 साल के एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद से मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
मजदूरी पर जाते समय हुआ हादसा
मिली जानकारी के अनुसार, यह हादसा किच्छा से करीब नौ किलोमीटर दूर आनंदपुर क्षेत्र में हुआ। मृतक की पहचान किच्छा के गडरिया बाग निवासी अमित कुमार (18) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि अमित रोजाना की तरह मजदूरी करने के लिए घर से निकला था, लेकिन इसी दौरान वह अचानक ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
परिजनों पर टूटा दुखों का पहाड़
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।18 साल की कम उम्र में बेटी की मौत से उसके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मृतक अपने पीछे दो बहनें और एक भाई समेत भरा-पूरा परिवार छोड़ गया है
