Gurmeet singh chandhok

हल्द्वानी नैनीताल जिला योजना समिति (डीपीसी) के चुनाव में पार्षदों को लिखित सूचना नहीं दिए जाने पर राजेन्द्र नगर वार्ड 12 की पार्षद प्रीति आर्या ने कड़ी नाराजगी जाहिर की है।
पार्षद प्रीति आर्या ने कहा कि जिस चुनाव में पार्षदों को प्रत्याशी बनाना व मतदान करना था, उसी चुनाव की प्रक्रिया के संबंध में पार्षदों को संज्ञान में लिए बिना आगे बढ़ना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।
उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में जनप्रतिनिधियों को समय पर लिखित सूचना देना और चुनाव प्रक्रिया से अवगत कराना आवश्यक है।
उन्होंने इस मामले पर सवाल उठाते हुए कहा कि पार्षदों को सूचना दिए बिना चुनाव प्रक्रिया संपन्न कराना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण संबंधित अधिकारियों को इस मामले का संज्ञान लेते हुए पारदर्शिता सुनिश्चित करनी चाहिए, व दोषी अधिकारी पर कड़ी से कड़ी कार्यवाही अमल में लाई जाये ताकि सभी जनप्रतिनिधियों को चुनाव में भागीदारी व अपने मताधिकार का प्रयोग करने का समान अवसर मिल सके।
