Gurmeet singh chandhok

हाल ही में बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरूचा के साथ एक एक्सीडेंट हो गया था। अभिनेत्री के साथ बाली में ये हादसा हुआ था। उनकी रीढ़ की हड्डी में चोट आ गई थी। जिसके बाद से वो बाली में ही अस्पताल में एडमिट थी। एयर एंबुलेंस से वो इंडिया आईं। अब इंडिया में उनकी रीढ़ की हड्डी की सर्जरी हुई।
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी की हुई सर्जरी
इस बात की जानकारी एक्ट्रेस के सोशल मीडिया एकाउंट से मिली है। उन्होंने अस्पताल से एक वीडियो शेयर किया। जिसमें वो कुर्सी पर बैठी हुई नजर आ रही हैं। नर्स उन्हें खाना खिला रही हैं। नुसरत के सामने टीवी है, वो उसे देख रही हैं। टीवी पर शाहरुख और काजल का गाना ‘रंग दे तू मुझे गेरुआ’ लगा हुआ हैं।
नुसरत भरूचा ने लिखा ये पोस्ट
अपनी वीडियो को पोस्ट कर उन्होंने कैप्शन लिखा, “और ऐसे ही, शाहरुख और काजोल मेरे चेहरे पर मुस्कान लेकर आए। रिमाइंडर है कि चीजें ठीक हो जाएंगी। धीरे-धीरे. हमेशा होती हैं। धीरे-धीरे ठीक हो रही और सपने देख रही।”

इससे पहले सनसेट की फोटो की थी शेयर
बता दें कि इससे पहले उन्होंने अपनी एक व्हीलचेयर पर एक फोटो शेयर की थी। जहां खिड़की से सनसेट दिखाई दे रहा था। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, ” मुझे सनसेट हमेशा से पसंद है और अब अचानक मेरा नजारा ऐसे बदल गया है. लेकिन पिक्चर अभी बाकी है।
