Gurmeet singh chandhok

राहुल गांधी ने मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्षी पार्टियों का रवैया साफ कर दिया है। उनका कहना है कि ये प्रदर्शन रुकने वाला नहीं है। 12 अक्टूबर सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर राहुल गांधी ने दावा किया कि ज्ञानेश कुमार के बारे में हर जानकारी उन्हें मिल रही है। वो रात को सो नहीं पा रहे है, आपको हम छोड़ेंगे नहीं…।
राहुल ने मार्च से पहले की प्रेस कॉन्फ्रेंस
दरअसल प्रेस कॉन्फ्रेंस में राहुल गांधी ने कहा कि विपक्ष का मार्च शिवजी की बारात की तरह है, इसमें हर कोई शामिल हो सकता है। उन्होंने कहा कि ये सरकार से लड़ाई नहीं, बल्कि संविधान बचाने की मुहिम है। जब तक उन्हें न्याय नहीं मिलेगा, वो पीछे हटने वाले नहीं है।
जब तक इस्तीफा नहीं, जारी रहेगा प्रदर्शन
40 मिनट की प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने आरोप लगाया कि दिल्ली को किला बना दिया है। ट्रेनें-बसें रोकी जा रही है। उनका कहना है कि जब तक ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा नहीं हो जाता तब तक प्रदर्शन जारी रहेगा।
मालूम हो कि आज ‘चलो दिल्ली मार्च फॉर डेमोक्रेसी’ के तहत कांग्रेस समेत INDIA ब्लॉक की विपक्षी पार्टियां सुप्रीम कोर्ट तक मार्च करेंगी।
समाचारपढ़ें
आज कोर्ट में याचिका लगाएंगे
आज कोर्ट में याचिका भी लगाई जाएगी। राहुल ने कहा कि सरकार ज्ञानेश कुमार को बचा रही है। लेकिन सरकार जितना बचाएगी, उतना ही विपक्ष उसपर सवाल उठाएगा।
राहुल ने कहा कि चाहे, एक महीनेस दो महीने या फिर साल लग जाए, जब तक न्याय नहीं मिलेगा, विपक्ष की लड़ाई जारी रहेगी। युवाओं को लेकर राहुल ने कहा कि ये लड़ाई किसी नेता की नहीं, बल्कि देश के युवाओं के भविष्य, और संविधान को बचाने की है।
राहुल बोले- ‘विपक्ष का मार्च शिवजी की बारात’
राहुल ने लोगों से मार्च में शामिल होने की भी अपील की है। और जो नहीं आ सकते वो तीन बजे सुप्रीम कोर्ट के सामने अपने तरीके से समर्थन करें। उन्होंने कहा मेरी बहन कहती है कि प्लान करना चाहिए? मैने कहा कि तुम समझती नहीं हो। ये शिव का तांडव है। इसमें प्लानिंग नहीं होती। आज हम सुप्रीम कोर्ट मार्च करेंगे। किसी प्लान की जरूरत नहीं है
