
उत्तराखंड कांग्रेस में एक बार फिर अंदरूनी खींचतान सामने आई है। पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत की ओर से निकाली जा रही ‘धन्यवाद एवं जनसंवाद यात्रा’ को लेकर पार्टी हाईकमान ने आपत्ति जताई है। कांग्रेस की उत्तराखंड प्रभारी कुमारी शैलजा ने हरीश रावत को पत्र लिखकर यात्रा को लेकर नाराजगी जाहिर की है।
हरीश रावत की यात्रा पर कांग्रेस हाईकमान नाराज
कुमारी शैलजा ने पत्र में कहा है कि हरीश रावत की यात्रा को लेकर न तो उनसे और न ही प्रदेश कांग्रेस कमेटी यानी PCC अध्यक्ष से कोई चर्चा की गई। पार्टी नेतृत्व का कहना है कि विधानसभा चुनाव से कुछ महीने पहले प्रदेश कांग्रेस के समानांतर किसी तरह का कार्यक्रम पार्टी के हित में नहीं है।
वोटरगाइड देखें
कार्यक्रमों को आगे नहीं बढ़ाने की दी सलाह
कांग्रेस प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा ने रावत से कहा कि ऐसे समय में कांग्रेस को एकजुट होकर आगे बढ़ने की जरूरत है। साथ ही उन्होंने ऐसे कार्यक्रमों को आगे नहीं बढ़ाने की सलाह दी है। साथ ही पार्टी नेताओं से आपसी समन्वय और संगठन के साथ मिलकर काम करने का संदेश दिया गया है।
