
Gurmeet singh chandhok
देहरादून से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है। भाजपा पार्षद अमिता सिंह के घर पर बड़ी वारदात हुई है। आरोप है कि घरेलू सहायक ने खाने में नशीला पदार्थ मिला दिया, जिसके बाद पार्षद की तबीयत बिगड़ गई और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। पर्यटकोंके घूमने-फ़िरने की जगहें
देहरादून में BJP पार्षद के खाने में नशीला पदार्थ मिलाकर लूट
बताया जा रहा है कि घटना के बाद घरेलू सहायक घर से सोने के आभूषण लेकर फरार हो गया। तबीयत बिगड़ने पर अमिता सिंह को सिनर्जी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची।
जांच में जुटी पुलिस
पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस घरेलू सहायक की तलाश के साथ ही घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है। जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि वारदात में कुल कितना सामान चोरी हुआ और खाने में किस पदार्थ का इस्तेमाल किया गया था।
