96 Views

Gurmeet singh chandhok
हल्द्वानी: एमबीपीजी कॉलेज में देर रात छात्रसंघ चुनाव की मतगणना के दौरान माहौल गरमा गया। विद्यार्थी परिषद के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी धीरज बिष्ट द्वारा मतपत्र फाड़े जाने के बाद कॉलेज एमबीपीजी परिसर के बाहर स्थिति तनावपूर्ण हो गई। घटना के बाद विद्यार्थी परिषद से जुड़े कई छात्र कॉलेज गेट के पास धरने पर बैठ गए। पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे छात्रों को समझाने और धरना समाप्त करने का प्रयास किया, लेकिन जब छात्र नहीं माने तो पुलिस ने बल प्रयोग कर उन्हें कॉलेज गेट से खदेड़ दिया। मतगणना के दौरान हुए घटनाक्रम को लेकर कॉलेज परिसर के बाहर काफी देर तक हंगामे की स्थिति बनी रही। पुलिस ने मौके पर व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा बढ़ा दी
