
Gurmeet singh chandhok
रामनगर: कुमाऊं कमिश्नर एवं सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत ने नगर पालिका का निरीक्षण किया। इस दौरान सड़क किनारे पशुओं की बिक्री होते मिलने पर उन्होंने पशु क्रूरता अधिनियम के तहत कार्रवाई के निर्देश दिए। बिना अनुमति पशुओं के परिवहन पर भी कार्रवाई के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान शहर की सफाई व्यवस्था संतोषजनक नहीं मिलने पर कमिश्नर ने अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई। पिकअप नम्बर यूके 19सीए 1719 में मानको के विपरीत एक के स्थान पर 3 पशुओं के परिवहन, पशु के बिना स्वास्थ्य परीक्षण, व बिना अनुमति के पशु का ट्रांसपोर्ट करने, नियम विरुद्ध ले जाने सहित एनिमल क्रुएल्टी अधिनियम के मुकदमा दर्ज कराने के निर्देश प्रभारी अधिशासी अधिकारी को दिए। कर एवम् राजस्व अधीक्षक का भी वेतन रोकने के निर्देश दिए। सड़क किनारे क्लीनिंग मशीन बंद मिलने पर भी उन्होंने नाराजगी जताई। वहीं नगर पालिका के सामने बिना सत्यापन संचालित हो रही दुकानों को लेकर भी उन्होंने अधिकारियों से जवाब मांगा और आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए
