
मनोरंजन जगत से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। वेलकम फेम एक्टर और कॉमेडियन मुश्ताक खान का निधन हो गया है। 56 साल की उम्र में अचानक चले जाने से पूरी फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है। बॉलीवुड के तमाम बड़े स्टार्स और फैंस भी सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।
56 की उम्र में बॉलीवुड एक्टर मुश्ताक खान का निधन
मुश्ताक खान के निधन पर शोक जताते हुए दिग्गज एक्टर रजा मुराद ने उनके साथ अपनी एक पुरानी तस्वीरें शेयर की। जिसमें उन्होंने लिखा, “हमने एक सच्चा दोस्त, हीरा, वर्सेटाइल एक्टर और एक बहुत अच्छा इंसान खो दिया है। रजा मुराद ने भगवान से उनकी आत्मा की शांति की प्रार्थना की। वहीं एक्ट्रेस आशिका भाटिया ने भी मुश्ताक खान के साथ अपने एक सीन की फोटो शेयर करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी।”
लीवर कैंसर से लड़ रहे थे जंग
मुश्ताक खान पिछले 15 दिनों से अस्पताल में भर्ती थे। लंबे समय से वो लीवर कैंसर से जिंदगी की जंग लड़ रहे है। 24 सितंबर, 2026 गुरुवार की शाम को अभिनेता ने अंतिम सांस ली है। एक्टर सनी देओल और राजपाल यादव ने उनके निधन पर दुख जताया।
