
Gurmeet singh chandhok
*उधमसिंहनगर / किच्छा:* नगर निकाय चुनाव के दौरान किच्छा के स्ट्रांग रूम परिसर में हुए हंगामे और थप्पड़ कांड के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
मामले पर जानकारी देते हुए वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि –
सम्मानित विधायक श्री तिलकराज बेहड़ और सम्मानित पूर्व विधायक श्री राजेश शुक्ला जी स्ट्रांग रूम के अंदर दोनों पक्ष अपने-अपने समर्थकों के साथ आए हुए थे। स्ट्रांग रूम परिसर में केवल प्रत्याशी और पोलिंग एजेंट को ही एआरओ द्वारा परमिशन दी गई थी, लेकिन उसका उल्लंघन करते हुए उनके द्वारा परिसर में प्रवेश किया गया था। उसी वक्त पुलिस ने दोनों पक्षों के बीच बीच-बचाव करते हुए धक्का-मुक्की को रोका और दोनों पक्षों को अलग-अलग किया।
पुलिस ने दोनों पक्षों से करीब *30 लोगों को हिरासत में* लिया है।
*थप्पड़ मारने वाला आरोपी गिरफ्तार*
विधायक तिलकराज बेहड़ द्वारा पुलिस के संज्ञान में लाया गया था कि उन पर किसी व्यक्ति द्वारा हाथ-झपट्टा मारा गया है। इस पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी की पहचान की।
आरोपी का नाम *धीरज कुमार (उम्र 40 साल), निवासी वार्ड नंबर 4, आस्था कॉलोनी, लालपुर* है। पुलिस ने उसे *170 BNSS के तहत प्रिवेंटिव डिटेंशन* में हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने कल से ही उसकी तलाश शुरू कर दी थी और आज उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
अधिकारी ने बताया कि पूर्व विधायक राजेश शुक्ला जी की तरफ से कांग्रेस कार्यकर्ताओं और लीडरशिप पर आरोप लगाते हुए तहरीर प्राप्त हुई है, जबकि विधायक तिलकराज बेहड़ जी द्वारा अभी तक कोई तहरीर पुलिस को नहीं दी गई है
वही हम आपको बता दे कि तिलक राज बेहड़ के ऊपर हमला करने वाले आरोपी धीरज को रिहा कर दिया गया है ।
