Gurmeet singh chandhok

देहरादून के मोहब्बेवाला में लगातार हो रहे सड़क हादसों को लेकर पुलिस ने गंभीर रुख अपनाया है। पुलिस की ओर से दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग को लिखित नोटिस भेजा है।
देहरादून पुलिस ने भेजा राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग को नोटिस
देहरादून पुलिस के अनुसार दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग को पहले भी सूचना देकर प्रभावी कार्रवाई करने के लिए अवगत कराया गया था। जिस पर विभाग की ओर से कोई कार्रवाई नहीं हुई। जिसके बाद एक बार फिर राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग को लिखित नोटिस भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर होगी कार्रवाई
देहरादून पुलिस ने विभाग से दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए आवश्यक कदम उठाने और इस संबंध में संतोषजनक जवाब देने को कहा है। पुलिस के मुताबिक, नोटिस का तीन दिन के भीतर संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर संबंधित विभाग के खिलाफ उचित वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
भौगोलिकसंदर्भ
हादसे में एक शख्स की दर्दनाक मौत
बता दें रविवार सुबह मोहब्बेवाला के पास सीमेंट से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। जिसकी चपेट में आने से बाइक सवार जमील (50) पुत्र मकसूद निवासी छुटमलपुर की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं बबलू कश्यप (45) हाल निवासी मोहब्बेवाला और रोली (18) पुत्री बबलू घायल हो गई।
