Gurmeet singh chandhok

हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज हल्द्वानी के सत्र 2026-27 के छात्रसंघ चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। प्रमुख छात्र संगठनों अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) और NSUI ने अध्यक्ष पद के लिए अपने-अपने अधिकृत प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। ABVP ने धीरज बिष्ट, जबकि NSUI ने मेहुल शाह को अध्यक्ष पद का प्रत्याशी घोषित किया है। ABVP की ओर से जारी घोषणा में धीरज बिष्ट को अध्यक्ष पद के लिए अधिकृत प्रत्याशी बताया गया है। वहीं NSUI ने राष्ट्रीय नेतृत्व की मंजूरी के बाद मेहुल शाह को एमबीपीजी कॉलेज छात्रसंघ चुनाव 2026 के लिए अध्यक्ष पद का प्रत्याशी घोषित किया है।
दोनों संगठनों के प्रत्याशी सामने आने के बाद अब चुनावी मुकाबले को लेकर कॉलेज परिसर में चर्चाएं तेज हो गई हैं। इसी बीच ABVP से दावेदारी कर रहे आर्यन बेलवाल की अगली रणनीति पर भी छात्र राजनीति की नजर है। यह स्पष्ट होना बाकी है कि वह संगठन के अधिकृत प्रत्याशी के समर्थन में आएंगे या स्वतंत्र रूप से चुनाव मैदान में उतरेंगे। एमबीपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव को लेकर पहले से ही गतिविधियां तेज हैं। कॉलेज में चुनाव प्रक्रिया के दौरान पुलिस प्रशासन भी कानून-व्यवस्था और शांतिपूर्ण चुनाव को लेकर सख्ती बरतने की बात कह चुका है
