
देहरादून से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। राजधानी के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल की ओटी इमरजेंसी बिल्डिंग में सफाई कर्मचारी हड़ताल पर चले गए हैं। वेतन में देरी और पीएफ जमा न होने को लेकर सफाई कर्मचारियों ने मोर्चा खोल दिया है।
भौगोलिकसंदर्भ
दून अस्पताल में हड़ताल पर सफाई कर्मचारी
बता दें शनिवार सुबह सफाई कर्मचारियों ने काम बंद कर दिया और इमरजेंसी के बाहर धरने पर बैठ गए हैं। वहीं उनकी एक वरिष्ठ चिकित्सक से पुलिस बुलाने की बात करने पर झड़प भी हो गई। कर्मचारियों का कहना है कि उनको पहले तो कम वेतन दिया जाता है, वहीं उन्हें समय पर वेतन नहीं दिया जा रहा है। इसके अलावा पांच माह से पीएफ भी नहीं कट रहा है।
अस्पताल की व्यवस्थाओं पर असर पड़ रहा
दून अस्पताल में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के चलते अस्पताल की व्यवस्थाओं पर असर पड़ रहा है। वेतन में देरी और पीएफ जमा न होने के मुद्दे को लेकर सफाई कर्मचारी आक्रोशित हैं। इसी को लेकर 19 सितंबर को कर्मचारियों ने अस्पताल के प्राचार्य का घेराव कर अपनी नाराजगी जताई।
कर्मचारियों और डॉक्टरों के बीच झड़प
प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों और डॉक्टरों के बीच भी झड़प की स्थिति बन गई। मामले पर प्राचार्य डॉ. गीता जैन और मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. आर.एस. बिष्ट ने G.D. अजमेरा के सुपरवाइज़रों को निर्देश दिया है कि वे सफ़ाई कर्मचारियों का वेतन समय पर दें और उनका PF तुरंत जमा करें
