Gurmeet singh chandhok

हल्द्वानी। प्राचीन श्री शिव सेवा समिति द्वारा आयोजित भगवान गणपति जी का गणेश महोत्सव शुक्रवार को भव्य शोभायात्रा के साथ विधि-विधान एवं श्रद्धापूर्वक संपन्न हुआ। महोत्सव के दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि और मंगलमय जीवन की कामना की।
समापन अवसर पर मंदिर परिसर से भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। ढोल-नगाड़ों और भजनों के बीच श्रद्धालु भगवान गणपति के जयकारे लगाते हुए शोभायात्रा में शामिल हुए। पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बना रहा।
महोत्सव के दौरान धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ-साथ रक्तदान शिविर और सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता जैसे सामाजिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए, जिनमें लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों मुरली मुलानी, सूरज लांबा, पंकज गुम्बर, नंद किशोर जायसवाल, सोनू सोरी, पदम पाल, सुशील गुप्ता सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग किया।
समिति पदाधिकारियों ने सभी श्रद्धालुओं, सहयोगियों एवं क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भगवान गणपति का आशीर्वाद सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लेकर आए।
