Gurmeet singh chandhok

नानकमत्ता। एसएसपी अजय गणपति के निर्देश पर चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत नानकमत्ता पुलिस ने डैम पार गिधौर क्षेत्र से 20 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 130.04 ग्राम स्मैक, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 39 लाख रुपये, के साथ 315 बोर का अवैध तमंचा, जिंदा कारतूस, इलेक्ट्रॉनिक तराजू और मोटरसाइकिल बरामद की।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान गुरदेव सिंह उर्फ टैटू पुत्र स्व. सतनाम सिंह, निवासी ग्राम गिधौर, नानकमत्ता के रूप में हुई है। मामले में नानकमत्ता कोतवाली में FIR संख्या 200/2026 के तहत धारा 8/21/60 NDPS Act और 3/25 आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है।
पुलिस आरोपी से स्मैक की खरीद-फरोख्त और तस्करी के नेटवर्क को लेकर पूछताछ कर रही है। आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
बरामदगी: 130.04 ग्राम स्मैक, 315 बोर तमंचा, एक जिंदा कारतूस, इलेक्ट्रॉनिक तराजू और मोटरसाइकिल संख्या UK06BK-7715।
