
Uttarakhand weather update: उत्तराखंड में बीते कुछ दिनों से मानसून कहर बरपा रहा है। मौसम विभाग ने 2 सितंबर के लिए भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
2 सितंबर को उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट?
मौसम विभाग ने 2 सितंबर के लिए पूर्वानुमान जारी किया है। वैज्ञानिकों की माने तो देहरादून, नैनीताल और बागेश्वर जिले में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। साथ ही कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने और बारिश के अति तीव्र से अत्यन्त तीव्र दौर होने की सम्भावना है। उक्त जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
आने वाले दिनों में भी जारी रहेगा बारिश का दौर
मौसम विभाग की माने तो राज्य के शेष जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है। साथ ही शेष जनपदों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने और बारिश के तीव्र से अति तीव्र दौर होने की संभावना है। जिसे देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया है। वैज्ञानिकों की माने तो 3 अक्टूबर को भी राज्य के सभी जिलों में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।
स्कूलों में अवकाश घोषित
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के बाद बागेश्वर, चंपावत, पिथौरागढ़ और नैनीताल जिले में बच्चों की सुरक्षा के मद्देनजर कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूलों के साथ- साथ सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिन का अवकाश घोषित किया गया है। इसे लेकर डीएम की ओर से आदेश भी जारी हो गए हैं।
