
Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में मानसून सक्रीय है। आज यानी 22 अगस्त को भी भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कई जिलों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान भारी बारिश और आंधी-तूफान आने की आशंका है। ऐसे में मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए ऑरेंज और कुछ के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।
Maps
22 August को उत्तराखंड के इन जिलों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट Uttarakhand Weather Update
उत्तराखंड में आज भी तेज बारिश का दौर जारी रहेगा। मौसम के अनुमान और चेतावनी के अनुसार बागेश्वर, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, चमोली, नैनीताल, हरिद्वार, ऋषिकेश, टिहरी गढ़वाल, पौड़ी गढ़वाल और रुद्रप्रयाग भारी बारिश की संभावना है। इस दौरान 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के आसार है। इसके अलावा कई जगह आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना है।
देहरादून का कैसा रहेगा मौसम?
तो वहीं बाकी अन्य जिलों में हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रहेगा। राजधानी देहरादून की बात करें तो यहां भी भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इस दौरान देहरादून का अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस तक रहने की उम्मीद है
23 से 25 August तक बारिश का दौर जारी
इसके साथ ही अगले कुछ दिनों तक मौसम ऐसा ही रहने वाला है। 23 से 25 अगस्त तक पूरे प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश और बौछारों का सिलसिला जारी रहने का अनुमान है।
