Gurmeet singh chandhok

उत्तराखंड में आने वाले दिनों में प्रदेश में तेज बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने 16 अगस्त के लिए भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
16 अगस्त को उत्तराखंड में कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग की माने तो 16 अगस्त को चम्पावत, बागेश्वर और नैनीताल जिले में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट रहेगा। इन जनपदों में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश और गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली चमकने की संभावना है।इसके अलावा देहरादून, टिहरी, हरिद्वार, चमोली, ऊधमसिंह नगर, अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ जिले में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना है। जिसे देखते हुए वैज्ञानिकों ने येलो अलर्ट जारी किया है। भौगोलिकसंदर्भ
17 अगस्त को दो जिलों में होगी भारी बारिश
मौसम विभाग ने 17 अगस्त के लिए भी बारिश की चेतावनी जारी की है। वैज्ञानिकों की माने तो 17 अगस्त को देहरादून और टिहरी जिले में भारी बारिश होगी। जिसे देखते हुए इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन दोनों जनपदों में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा और गरज चमक के साथ आकाशीय बिजली चमकने की संभावना जताई है। जबकि राज्य के शेष जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना है।
