Gurmeet singh chandhok

आज यानी 15 अगस्त 2026 को भारत अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। इसी उपलक्क्ष में पीएम मोदी ने लाल किले पर13वीं बार तिरंगा फहराया। जिसके बाद राष्ट्रगान गाया गया और 21 तोपों की सलामी भी दी गई। इससे पहली पीएम को गॉर्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया।
13वीं बार लाल किले पर पीएम मोदी ने तिरंगा फहराया
15 अगस्त 2026 यानी स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले पर 13वीं बार तिरंगा फहराया। पहली बार लाल किले पर वंदे मातरम गाया गया।
बता दें कि इन 13 सालों में पीएम मोदी ने अलग-अलग रंग और शैली की पगड़ियां पहनी। जो कि सांस्कृतिक विविधता को दर्शाता है। 80वें स्वतंत्रता दिवस का ऐतिहासिक क्षण था।
गार्ड ऑफ ऑनर के बाद 21 तोपों की सलामी दी गई। जिसके बाद भारतीय वायुसेना के हेलिकॉप्टरों ने फूलों की बारिश की। एक हेलिकॉप्टर पर जहां तिरंगा था तो वहीं दूसरे पर वंदे मातरम का झंडा था।
